Basti News: जीजीआईसी में अधिकारियों ने डाला डेरा, खंगाले अभिलेख
बस्ती, सितम्बर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। लोकायुक्त में जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या के खिलाफ दाखिल शिकायत की जांच के लिए गुरुवार को अधिकारियों की टीम कॉलेज पहुंची। टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद कमरे में संबंधित अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान कॉलेज परिसर में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
जांच समिति की जानकारी जांच टीम में सीटीओ अशोक प्रजापति, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार और डीआईओएस संजय सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने शिकायत से संबंधित अभिलेख तलब किए और एक-एक कर उनकी जांच की। अधिकारियों के पहुंचने के बाद कॉलेज परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। जांच को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बताया जाता है कि जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्या अपर्णा भारद्वाज के खिलाफ लोकायुक्त में परिवाद दाखिल है। यह परिवाद सिद्धार्थनगर जिले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.