बस्ती, अगस्त 17 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी (डीएचओ) के साथ उनके कार्यालय में पर धक्का-मुक्की, गाली-गालौज व बंधक बनाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

किसके खिलाफ की गई कार्रवाई डीएचओ डॉ. अशोक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चारों चिकित्सकों पर अभद्रता करने, धक्का देने, रास्ता रोकने और सरकारी काम में बाधा देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने डॉ. संतोष कुमार दूबे, डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार यादव और डॉ. आशुतोष गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच कोतवाली थाने के उप निरीक्षक अनिल कमार गोंड को सौंपी गई है।

घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में डीएचओ ने बताया कि 14 अगस्त को दोपहर में सभी होम्योपैथ...