बस्ती, अक्टूबर 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नवजात को जन्म के तुरंत बाद बेहतर पोषण देने और प्रसूताओं को स्तनपान से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला महिला चिकित्सालय बस्ती में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) का शुभारंभ किया गया है। यूनिट का उद्घाटन जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने किया।सीएमएस ने बताया कि एलएमयू में प्रसूताओं और नवजात की माताओं को स्तनपान का सही तरीका अपनाने सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ ही पर्याप्त स्तनपान कराने और इससे जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक परामर्श व सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसूताओं व माताओं को शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने के लिए प्रेरित किया। छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध देने की सला...