Basti News: जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का आरोप, एसपी को ज्ञापन
बस्ती, अक्टूबर 24 -- Basti News: बस्ती। कांग्रेस नेता बृजेश कुमार आर्य के खिलाफ कथित जातिसूचक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी मनीष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि मनीष मिश्रा ने एक दिन पूर्व कांग्रेस नेता बृजेश कुमार आर्य के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी थी। इसके अलावा उनके खिलाफ मानहानि का केस करने की भी बात कही थी।बृजेश कुमार आर्य के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे मनीष मिश्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि पोस्ट और टिप्पणियों के जरिए उन्हें अपमानित करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.