Basti News: जागरूकता रैली निकाल कर स्वयं सेवकों ने दी नशे से दूर रहने की सलाह
बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। एपीएन पीजी कॉलेज की स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की ओर से गुरुवार को नशामुक्त युवा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार दूबे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इसकी लत से व्यक्ति के साथ ही उसका परिवार भी प्रभावित होता है। इस दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.