Basti News: जल जीवन मिशन : जगह नहीं मिलने से आठ गांवों में नहीं बने वाटर टैंक
बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। भूमि विवाद के कारण जिले दो तहसीलों के आठ गांवों में जल जीवन मिशन के तहत पानी के टंकी का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसके लिए अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण ने दोनों एसडीएम को पत्र लिखा है। बस्ती सदर के जखनी में दी गई भूमि पर बगल के किसानों की ओर से विरोध किया जा रहा है। यहां पर पुनः पैमाइश कराने की जरूरत है। मड़वानगर में बोरिंग व पंप हाउस निर्माण के लिए 100 गज मीटर भूमि परियोजना के 500 मीटर की परिधि के भीतर चाहिए। मुरादपुर में दी गई भूमि से अस्थायी अवैध कब्जा हटवाने की जरूरत है।कृष्णा भगौती में दी गई भूमि पर लगे पेड़ों को कटवाने की आवश्यकता है। इस कारण सदर तहसील के चारो गांवों में परियोजना का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी प्रकार हर्रैया तहसील के रजौली में भी भूमि विवादित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.