बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर एडवांस ली गई रकम को हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षियों ने जमीन का सौदा तय करने के बाद एडवांस के तौर पर दो लाख रुपये भी ले लिया। लेकिन न ही जमीन का बैनामा किया और न ही पैसा वापस किया। पैसा मांगने पर उन्हें धमकी दी जाने लगी। मुंडेरवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालगंज के तिघरा निवासी उमेश चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रानीपुर में वे ईंट-भट्ठे का व्यवसाय करते हैं। विपक्षी, उनके पैतृक इलाके के रहने वाले हैं और इस कारण भट्ठे पर उनका बराबर आना-जाना रहता था। आरोप है कि विपक्षियों ने मुंडेरवा-महादेवा रोड पर बढ़ौनी उर्फ शिवपुर के पास एक जमीन बेचने का उ...