बस्ती, सितम्बर 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में जमीन देने के नाम पर तीन लाख रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन के लिए सौदा तय करने के बाद विपक्षियों ने नौ लाख रुपये का एग्रीमेंट तैयार कराया और तीन लाख रुपये एडवांस के तौर पर दे दिया। लेकिन इसके बाद न ही जमीन उन्हें मिल सकी और न ही दी गई रकम ही वापस की गई। पैसा मांगने पर जानमाल की धमकी दी जाने लगी। कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शहर कोतवाली के शिवा कॉलोनी निवासी स्वरूप श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने जमीन देने की बात को लेकर नौ लाख रुपये में इकरारनामा लिखा और उनसे तीन लाख रुपये एडवांस के तौर पर ले लिया। बाद में जब जमीन देने की बात कही तो मुकर गए। पैसा वापस मांगा तो उसे भी लौटाने स...