बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र स्थित भानपुर रोड पर जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा साढ़े दस लाख रुपये हड़प लिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुधौली थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुरवा निवासी सूरज कुमार बिहार के सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र स्थित बघौना में रहते हैं। उन्होंने थाने पर तहरीर दी और कहा कि उनकी मानिकचंद बाजार में किराए के मकान में सोने-चांदी की दुकान है। दुकान के लिए जमीन खरीदने को लेकर उनकी मानिकचंद बाजार में कपड़े का व्यवसाय करने वाले भोला श्रीवास्तव से बात हुई थी। यह भी पढ़ें- जमीन के नाम पर हेड कांस्टेबल से 10 लाख की ठगी भोला श्रीवास्तव ने भानपुर रोड पर एक प्लॉट दिखाकर कहा कि जमीन दूसरे की है। वह 20 लाख में दिलवा देगा। एडवांस के...