बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: कप्तानगंज। थानाक्षेत्र के चैनपुरा गांव में रविवार दोपहर बाद जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि चैनपुरा गांव निवासी जयजय राम तिवारी और राम बुझावन तिवारी के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान रामबुझावन तिवारी और उनके परिवार के लोग जयजय राम तिवारी के घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। घटना में जयजय राम तिवारी, पत्नी सुमित्रा देवी और लोकनाथ की पत्नी अनुसूया देवी घायल हो गईं। तीनों क...