बस्ती, जुलाई 27 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के हर्रैया थानाक्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सौदा 20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें नौ लाख रुपये एडंवास दे दिया। शेष रकम भी चेक के माध्यम से दी गई, लेकिन उसमें नाम गलत हो गया। इधर सौदा तय करने वाले ने जमीन का सौदा किसी और से कर लिया। रजिस्ट्री नहीं होने पर पैसा वापस मांगने पर मारपीट कर जानमाल की धमकी दी गई। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Badaun News: फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने पर चार के खिलाफ मुकदमा हर्रैया थानाक्षेत्र के भदावल निवासी दुर्गाप्रसाद गुप्ता ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने एक जमीन का सौदा तय किया था।...