बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जनगणना कार्य में लगे शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों के पारिश्रमिक भुगतान की मांग को लेकर चारो तहसीलों में ज्ञापन दिया। यह ज्ञापन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह एवं जिलामंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में दिया गया। संघ ने चेतावनी दिया कि यदि दो दिनों के भीतर पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन किया जाएगा। बस्ती सदर तहसील में संयुक्त मंत्री सुरेश गौड़, प्रवीण श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. प्रमोद सिंह, जिला प्रचार मंत्री विजय यादव, संजय यादव, हृदय विकास तथा शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने तहसीलदार विनय प्रभाकर को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Hathras News: बीएसए से मिले शि...