बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रेवली निवासी राकेश सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि गत 30 अगस्त को अपने चचेरे भाई को कैली चिकित्सालय में देखकर घर लौट रहा था। जखनी गांव के पास विपक्षियों ने उन्हें रोक लिया और अपशब्द कहने लगे। मना करने पर हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शमशुद्दीन निवासी रेवली थाना मुंडेरवा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...