बस्ती, सितम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी कस्बे में हाईवे पर कचरा जमा होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं, हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के पहियों से पानी उछलकर दुकानों और राहगीरों पर पड़ रहा है। व्यवसायियों के अनुसार सर्विस लेन की जाम नाली की सफाई के दौरान कर्मचारियों ने नाली से निकला कचरा सड़क पर ही रख दिया था। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी इसकी सफाई नहीं कराई गई है। इससे बस्ती-अयोध्या लेन पर कस्बे के बीच कचरा जमा है और बारिश होने पर पानी सड़क पर रुक जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली की सफाई के दौरान कचरे के साथ नाली के कई ढक्कन भी निकालकर रख दिए गए थे। सफाई के बाद ढक्कन नहीं लगाए गए और कचरा भी नहीं हटाया गया। इससे जलभराव के...