बस्ती, जुलाई 29 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी कस्बे में मंगलवार रात एलटी लाइन का तार दो बार टूटकर गिरने से करीब पांच हजार की आबादी पूरी रात बिजली संकट से जूझती रही। रात करीब नौ बजे दूसरी बार तार टूटने के बाद विद्युत कर्मचारी मरम्मत के लिए नहीं पहुंचे, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उमस भरी गर्मी में लोगों को पूरी रात परेशान होकर गुजारनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छावनी थाने के बगल स्थित विद्युत पोल पर शॉर्ट सर्किट के कारण पहले तार टूटा। संविदाकर्मी ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की, लेकिन कुछ ही देर बाद तार दोबारा टूटकर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया。 यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: मुख्य लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुलब...