बस्ती, अक्टूबर 13 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले के छावनी थानाक्षेत्र में एक छात्र की हॉकी और थप्पड़ों से जमकर पिटाई करने और वीडियो वायरल करने की घटना में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 'हिन्दुस्तान' समाचार-पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। एसएचओ छावनी राणा डीपी सिंह ने बताया कि किनौना चौकी क्षेत्र में छात्र से मारपीट कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। दो वांछित आरोपी सुजल पांडेय निवासी लजघटा थाना छावनी और रब्बानी निवासी अमारी थाना हर्रैया के गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...