बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के प्रतापगढ़ कला गांव में कक्षा नौ की छात्रा का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता हुआ मिला। कुंडे से शव लटकता देख घरवालों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों का कहना था कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। गांव निवासी इरफान उर्फ दद्दन खान की 14 वर्षीय पुत्री तनाज स्थानीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। घरवालों ने कमरे में जाकर देखा कि तनाज का शव कमरे में छत के कुंडे से लटक रहा है। घर में मां व बहने मौजूद थी, जबकि पिता अपनी दुकान में थे। घरवालों का कहना है कि उन लोगों को घटना की भनक तक नहीं लगी कि तनाज ने कब कमरे में जाकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। घर वाले घटना क...