Basti News: छह घंटे से आवास विकास की विद्युत आपूर्ति ठप, दो हजार उपभोक्ता हुए हलकान
बस्ती, सितम्बर 14 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधी नगर (अमहट) से निर्गत आवास विकास फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह लगभग पांच बजे ठप हो गई। छह घंटे बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी थी। विद्युत उपकेंद्र की टीम फॉल्ट ढूढने के लिए पेट्रोलिंग कर रही थी। जेई गांधीनगर ने बताया कि बीडीए के पास एक इंसुलेटर डैमेज मिला था, उसे बदल दिया गया है, इसके बाद भी आवास विकास मोहल्ले की आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। आगे कोई फॉल्ट है, उसे ढूढा जा रहा है।
फीडर ब्रेकडाउन आवास विकास फीडर सुबह पांच बजे अचानक ब्रेकडाउन में चला गया। फीडर से जुड़े लगभग दो हजार उपभोक्ता घंटों हलकान रहे। उपकेंद्र से उसे होल्ड करने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद 11 केवी लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की गई। बिजली कर्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.