Basti News: छत से गिरकर बिजली विभाग का संविदा लाइनमैन घायल
बस्ती, नवम्बर 9 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पैकोलिया थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में दीपावली की शाम छत की मुंडेर पर दीपक जलाते समय पैर फिसलने से बिजली विभाग का एक संविदा लाइनमैन छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। लालपुर गांव निवासी धीरेन्द्र मणि तिवारी (42) दीपावली की शाम अपने घर की छत की मुंडेर पर दीपक जला रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जमीन पर गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनकर घरवाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल धीरेन्द्र को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Basti News: पटाखा फटने से किशोर की आंख में लगी गंभीर चोट, रेफर बताया जाता है कि धीरेन्द्र मणि तिवारी बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.