बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: सल्टौआ। ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई कार्य में लापरवाही व कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने चार सफाई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एडीओ पंचायत अरुणेश पाल ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर सोमवार को वीडियो कॉल के माध्यम से सफाई कर्मियों की उपस्थिति व ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत विशुनपुर की सफाईकर्मी शशिकला व घुरहूपुर की गीता देवी का मोबाइल बंद मिला। वहीं हरदिया ग्राम पंचायत की सफाई कर्मी किरन और आमा द्वितीय के सफाईकर्मी रमेश चंद्र ने स्वयं को घर पर होने की जानकारी दी। इन चारो को शोकॉज नोटिस दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...