बस्ती, अक्टूबर 17 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। एचटी लाइन के नीचे कंपनीबाग, गांधीनगर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल को सुरक्षित करने के लिए बिजली विभाग ओवरहेड लाइन के तारों में पीवीसी पाइप डाल रहा है। इसके लिए शहर के मुख्य एसबीआई फीडर को शुक्रवार को चार घंटे से अधिक समय के लिए बंद कर दिया गया है। बिना किसी सूचना के फीडर बंद होने से फीडर से जुड़े लगभग 2500 उपभोक्ता हलकान रहे। विद्युत उपकेंद्र गांधी नगर के जेई ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पीवीसी पाइप डालने की कार्रवाई की जा रही है।विद्युत सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन की ओर दशहरा पर्व के दौरान स्थापित होने वाले दुर्गा पंडालों की सुरक्षा के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: बिना सूचना चार घंटे बंद रहा एसबीआई फीडर, 2500 उपभोक्ता हलकान इस बात पर विशेष जोर दिया ...