Basti News: चक्रवात में बस्ती जोन में क्षतिग्रस्त हुए 368 ट्रांसफॉर्मर
बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पिछले माह आए चक्रवाती तूफान में बस्ती जोन में 368 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने से इन्हें बदलने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं। विभिन्न कारणों से अभी भी जोन के दो जिलों में 41 ट्रांसफॉर्मर बदले नहीं जा सके हैं। वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता बस्ती जोन विशाल शर्मा का कहना है कि जितनी बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर चक्रवात में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उतना गर्मियों के दौरान भी क्षतिग्रस्त नहीं हुआ था। ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता है। गांव में खेतों में पानी भरे होने, फसल खड़ी होने के कारण समस्या ज्यादा हो रही है। जितनी शिकायत मिल रही है, उसका निस्तारण क्रमवार कराया जा रहा है।
चक्रवात का प्रभाव चक्रवाती तूफान के कारण बड़ी संख्या में पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.