Basti News: चकबंदी बैठक में ग्रामीणों ने उठाई नाली-खड़ंजे की समस्या
बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: टिनिच। भानपुर तहसील के अजगैवाजंगल पंचायत भवन में सोमवार को चकबंदी को लेकर खुली बैठक हुई। अध्यक्षता सहायक चकबंदी अधिकारी हर्रैया मिथिलापति शुक्ल ने की। बताया कि गांव में चार सीटों के लिए मानक गाटे निर्धारित किए गए हैं। सीट नंबर एक से मालियत लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक में ग्रामीणों ने चकबंदी के साथ-साथ जलभराव, जल निकासी, नाली और खड़ंजे की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। किसान कुन्नन चौहान ने जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की। हरीराम उर्फ नोहर ने चकबंदी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से कराने की बात कही। वहीं जितेंद्र यादव और अनिल यादव ने ग्रामीणों को चकबंदी कमेटी में शामिल करने की मांग रखी। सहायक चकबंदी अधिकारी ने किसानों को चकबंदी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके सवालों का जवाब दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.