बस्ती, सितम्बर 30 -- Basti News: हर्रैया। हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलाडे शुक्ल गांव में मंगलवार रात बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से कुछ दूर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। बदमाश महिला के कान की सोने की बालियां, चेन और पायल लेकर फरार हुए।

घटना का विवरण बताया गया कि फूलमती देवी पत्नी स्व. राधेश्याम अपने बेटे के साथ सड़क किनारे स्थित घर में रहती हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे उनका बेटा मां के लिए गांव स्थित दूसरे घर से खाना लेने गया था। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से कुछ दूर झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद उनके गहने लेकर फरार हो गए।

पुलिस कार्यवाही खाना लेकर बेटा वापस लौटा तो मां घर में नहीं मिलीं।...