बस्ती, अक्टूबर 26 -- Basti News: बस्ती, हिटी। सोनहा थानाक्षेत्र के खैराडीह गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने मिलकर सास व बहू को मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। सोनहा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।सोनहा थानाक्षेत्र के खैराडीह मायनगर निवासी आरती देवी पत्नी कनिकराम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 22 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहा और मारने के लिए दौड़ा लिया। वह भागकर घर में घुस गईं। पीछे से आरोपी भी घर में घुस गए और मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: घर में घुसकर तीन लोगों को पीटा, चार पर केस शोर मचाने पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव किया, तब जाकर उनकी जान बची। आरोप है कि इसक...