बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर महिला और उसकी गर्भवती बेटी के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना सामने आई है। मारपीट में तीन माह की गर्भवती बेटी का गर्भपात होने का भी आरोप है। प्रकरण में न्यायालय ने मुकदमा दर्ज कर वाल्टरगंज पुलिस को जांच का आदेश दिया है। थानाप्रभारी ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया है कि गत 14 मई को शाम करीब पांच बजे पेड़ काटने को लेकर विपक्षियों ने उन्हें व उनकी पुत्री को अपशब्द कहा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी जमीनी रंजिश में घर में घुसकर महिला समेत तीन को पीटा इसके बाद विपक्षी घर में घु...