बस्ती, जुलाई 19 -- Basti News: बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी गांव निवासिनी एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने, सीसीटीवी कैमरे तोडने के साथ बाउंड्रीवाल को तोड़ने का आरोप लगाया है।पीड़िता नीलम चौरसिया ने कलवारी पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है, गांव के ही कई लोगों ने घर में घुसकर मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने, सीसीटीवी कैमरे तोड़ने तथा बाउंड्रीवाल को ट्रैक्टर से गिराने को लेकर तहरीर देकर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि घटना के दौरान घर में लगे कैमरों की मेमोरी कार्ड और सिम भी निकाल लिया गया, जबकि घटना का बैकअप क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित होने का दावा किया गया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि विवाद कथित रास्ते को ले...