बस्ती, जुलाई 13 -- Basti News: नगर बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। थानाक्षेत्र में घर के बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है नगर बाजार थानाक्षेत्र के कूरहा पट्टी पृथ्वी गांव निवासी मोहित कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अवस्थीपुर थाना कप्तानगंज निवासी रामप्रकाश, बबलू, रामदयाल और गीता उसके घर पर आए। आरोप है कि घर के बंटवारे को लेकर कहासुनी के बाद विपक्षियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने नगर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों में विवाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्...