बस्ती, जुलाई 20 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सूरतगढ़ में घर के अंदर सो रही युवती को एक विषैले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सल्टौआ ले गए। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सूरतगढ़ निवासी रामसूरत की पुत्री सपना देवी (21) रविवार की रात घर के अंदर बिस्तर पर सो रही थीं। परिजनों के मुताबिक देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच में उसके दाहिने हाथ के पंजे में किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। यह भी पढ़ें- घर में सो रही किशोरी की सर्पदंश से मौत इसकी जानकारी सपना ने घर में सो रहे अन्य परिजनों को दी। थोड़ी ही देर में उसकी तबीयत भी बिगड़ने लगी। तत्काल परिजन उसे पीएचसी ...