बस्ती, सितम्बर 1 -- Basti News: विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में घटने व बढ़ने का सिलसिला जारी है। एक तरफ जहां रविवार को जलस्तर में वृद्ध हो रही थी तो सोमवार को जलस्तर घटने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार को शाम छह बजे नदी का जलस्तर 92.45 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 28 सेमी नीचे हो गया है। आयोग की भविष्यवाणी के अनुसार एक बार फिर से अपस्ट्रीम में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसका असर मंगलवार को बस्ती में भी देखने को मिल सकता है। जलस्तर में हो रही वृद्धि व कमी के बावजूद नदी तटबंध पर लगातार दबाव बनाए हुए है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: राप्ती का जलस्तर सामान्य, तटबंधों व संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर विक्रमजोत विकास क्षेत्र के बीडी तटबंध पर दुधौरा सहित कमजोर जगहों पर लगातार रुक-रुक कर कटान हो ...