बस्ती, जुलाई 24 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत बर्दिया लोहार की निवर्तमान ग्राम प्रधान तथा तत्कालीन पंचायत सचिव से वित्तीय अनियमितता के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर कुल 33 लाख 62 हजार 657 रुपये की वसूली होगी। डीएम ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वसूली की कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। दुबौलिया ब्लॉक के रमना तौफीर निवासी सूरज सिंह ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत बरदिया लोहार की तत्कालीन ग्राम प्रधान अंजली चौहान और पंचायत सचिव विनय कुमार शुक्ल ने मिलीभगत कर वित्तीय अनियमितता की है। शिकायत की प्रारंभिक जांच परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा तथा उपायुक्त वाणिज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने की, जिसमें कई आरोप सही पाए गए। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्...