बस्ती, अक्टूबर 9 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार से पकड़ी सोयम जाने वाले मार्ग पर करीब तीन महीने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने सड़क किनारे 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का बैनर लगाकर विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश होते ही इस मार्ग पर कई दिनों तक पानी लगा रहता है। राहगीरों को पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।हनुमानगंज बाजार के भूषड़ी मार्ग और पकड़ी सोयम मार्ग की स्थिति भी खराब है। जलभराव के कारण राहगीरों के साथ ही दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानों के सामने पानी जमा होने से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। पकड़ी सोयम, रौनाकला और खरदेऊरा समेत आसपास के गांवों के लोगों के...