बस्ती, जुलाई 12 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गौर थाना में तैनात दीवान अरुण कुमार मिश्रा की मौत हो गई। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर मकान मालिक की सूचना पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए। प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना परिसर में शोक का माहौल छा गया। हेड कांस्टेबल अरुण कुमार मिश्रा वर्ष 1994 बैच के सिपाही थे। वर्तमान में गौर थाना में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग 28 अगस्त 2025 को गौर थाना में हुई थी। वह मूल रूप से बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मधिनगरा गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि वह थानाक्षेत्र के चकचई चौराहे के पास मुन्ना शुक्ला के मकान में किराये के क...