बस्ती, जुलाई 28 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह हरैया थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गोरखपुर रेलवे के रिटायर्ड उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हादसा सुबह करीब आठ बजे हरैया थाना क्षेत्र के बिजरा स्थित गजानन ढाबे के पास हुआ. गोरखपुर से लखनऊ जा रही कार के आगे चल रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही कार अनियंत्रित होकर डीसीएम से जा टकराई।हादसे में कार सवार आरएस राना (70) पुत्र रामचरण तथा उनकी पत्नी द्वारिकी राना (68) घायल हो गए। दोनों गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाय...