बस्ती, अगस्त 12 -- Basti News: विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र में हाईवे पर गुम हुआ कांवड़ यात्री का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर उसे वापस सौंप दिया। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परासी निवासी सचिन कांवड़ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल कहीं गिर गया। वह मोबाइल की खोजबीन में जुटे थे। इधर, उपनिरीक्षक चंद्रकेश राय और कांस्टेबल धीरज विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल के पास बने अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र से चौहान फिलिंग स्टेशन के बीच भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क पर एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। जांच-पड़ताल में मोबाइल सचिन का होने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की तलाश कर रहे सचिन को फोन सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: प्लेटफॉर्म पर मिला लावारिस मोबाइल आरपीएफ ने लौटाया मोबाइल वापस मिलने पर सचिन ने पुलिस का आभार जताया।

हिं...