बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और राजस्व बढ़ाने के लिए नगर पालिका ने गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए कान्हा गोशाला के पीछे खाली पड़ी जमीन पर कंपोस्ट यूनिट स्थापित की जाएगी। 15वें वित्त आयोग से इसके निर्माण के लिए 26 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। कंपोस्ट यूनिट में कचरा एकत्र करने के लिए पांच पिट (हौज) बनाए जाएंगे। इनमें सब्जी मंडी से रोजाना निकलने वाली सड़ी-गली सब्जियां, फल, गोबर और अन्य गीला कचरा एकत्र किया जाएगा। इसके बाद मशीनों की मदद से कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट तैयार की जाएगी। तैयार खाद जरूरतमंद किसानों को बेची जाएगी। इससे गीले कचरे के निस्तारण के साथ नगर पालिका की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। नगर पालिका के 25 वार्डों से प्रतिदिन करीब 60 टन कचरा...