Basti News: गाड़ी में ठोकर लगने की बात पर मारपीट
बस्ती, सितम्बर 24 -- Basti News: बस्ती। छावनी पुलिस ने गाड़ी में ठोकर लगने की बात पर मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अमित कुमार निवास शांतिनगर नगर पंचायत रुधौली ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ बस्ती से अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान खतमसराय के पास पीछे से आई गाड़ी ने मेरी गाड़ी में ठोकर मार दिया। मेरी गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जब मैं अपने मित्र के साथ गाड़ी से उतरा तो पिछली गाड़ी में बैठे चालक विकास मौर्य और संदीप मौर्य निवासी टिकरिया थाना छावनी ने मारपीट की। गाड़ी तोड़कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने विकास और संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.