बस्ती, अगस्त 26 -- Basti News: बस्ती। रामराज उर्फ गम्मज हत्याकांड में न्यायालय ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। घटना के छह साल 10 माह बाद आए फैसले से आरोपियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। आरोपियों ने कहा कि आखिरकार सत्य की जीत हुई। मृतक रामराज उर्फ गम्मज की कप्तानगंज थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के इटहिया निवासी रामराज उर्फ गम्मज (63) को 28 अक्टूबर 2019 की रात वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सुकरौली चौराहे के पास बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। उस समय रामराज अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ स्कूटी से एक रिश्तेदार को देखने अस्पताल जा रहा था। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रामराज को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में वाल्टरगंज पुलिस ने रामराज की पत्न...