Basti News: गन्ने के खेत में घेराबंदी कर ग्रामीणों ने पकड़ा चोर, चोरी का सामान बरामद
बस्ती, अक्टूबर 30 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। गौर पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को ग्रामीणों की मदद से गन्ने के खेत में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह घर में घुसकर मोबाइल और नकदी चोरी करने के बाद भाग रहा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस कार्यालय के अनुसार, गौर थानाक्षेत्र के मांझामानपुर निवासी प्रदीप यादव के घर में एक व्यक्ति घुस आया। आरोप है कि उसने घर से एक मोबाइल और रुपये चुरा लिए। इसके बाद वह गन्ने के खेत की ओर भागने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण जुट गए।सूचना मिलने पर गौर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वादी और ग्रामीणों के साथ मिलकर घेराबंदी की और आरोपी को गन्ने के खेत में दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मांझामानपुर निवासी उमेश उर्फ विपिन के रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.