बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। सहकारी गन्ना विकास समिति विक्रमजोत के वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक एक मैरिज हाल में हुई। समिति के चेयरमैन इं. सिद्धांत सिंह ने फीता काट कर बैठक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक व पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने किया। बैठक में डेलीगेट और सामान्य निकाय के संचालन सदस्यों सहित काफी संख्या में किसान शामिल हुए। वार्षिक सामान्य निकाय की शुरूआत पिछली बैठक की कार्रवाई, गन्ना आयुक्त के पत्र पर विचार, अनूपूरक बजट वित्तीय पर चर्चा हुई। बैठक में वर्तमान सत्र के लिए 70 लाख का बजट की स्वीकृत किया गया। इसमें समिति भवन की मरम्मत एवं रखरखाव, समिति के पीछे खाली जमीन पर अतिक्रमण हटा कर बाउंड्री वॉल तथा किसान भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। एजीएम में क्रय केंद्रों ...