बस्ती, अगस्त 12 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। खैर क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को खैर क्रिकेट अकादमी और मनकापुर लायंस के बीच ओपन एज ग्रुप का मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। 35 ओवर के निर्धारित मैच में खैर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 332 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से अब्दुल काशिफ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 175 रन की बड़ी पारी खेली। मनीष कुमार ने 50, अथर्व ने 33 और मोहम्मद आमिर ने 25 रन बनाए। मनकापुर लायंस की ओर से विशाल यादव, सरवन और आकर्ष सिंह ने एक-एक विकेट लिया। 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनकापुर लायंस की टीम 31.5 ओवर में 203 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रविप्रताप ने 41, करण गुप्ता ने 25, ओजस तिवारी ने...