Basti News: खैरी ओझा में हुई चोरी मुकदमा दर्ज
बस्ती, जुलाई 6 -- Basti News: बस्ती। हर्रैया पुलिस ने थानाक्षेत्र के खैरी ओझा गांव में चोरी की घटना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी गांव के अभिषेक तिवारी उर्फ राहुल ने तहरीर देकर बताया है कि तीन जुलाई की रात में चोर उनके घर के आंगन के रास्ते अंदर घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने व चांदी के जेवरात और पचास हजार रुपया नकद उठा ले गए। घटना की सूचना पर सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह व एसएचओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे थे और छानबीन की थी। प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों को ट्रेस करने का प्रयास शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चनपटिया में तीन लाख नकद समेत 15 लाख के जेवर चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.