Basti News: खाद्य सुरक्षा की छापेमारी, तीन दुकानों के नमूने भरे
बस्ती, अगस्त 21 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन सिंह के नेतृत्व में टीम ने बड़ेवन, पांडेय बाजार और पॉलीटेक्निक क्षेत्र की मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई। तीन मिष्ठान विक्रेताओं की दुकानों से रसगुल्ले, पनीर और पेड़ा के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम के पहुंचते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और मिलावटी या दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए।जिला यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पांच सौ किलो कालाजाम व रसगुल्ला जब्त,एक कुंतल कराया नष्ट अभिहित अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.