बस्ती, अक्टूबर 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। कोडीन युक्त कफ सिरप न्यू फेंसेडिल की तस्करी के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय की न्यायाधीश मीनाक्षी सोनकर की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी पंकज कुमार को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 30 अक्तूबर की तारीख नियत की है।न्यायालय ने आरोपी पंकज कुमार की गणपति फार्मा के नाम से एचडीएफसी बैंक की मकबूल आलम रोड, वाराणसी शाखा में जमा 8,95,548 रुपये की राशि कुर्क करने के बाद उसे अपराध से अर्जित आय मानते हुए पूर्व में ही अधिहरण का आदेश दिया था। शुक्रवार को पंकज कुमार बस्ती जेल से न्यायालय में पेश हुआ। वहीं, देवेश और धर्मेंद्र अग्रवाल वाराणसी जेल तथा भोला ...