बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बीजा देकर केन्या भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये के फ्राड का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीजा मिलने का विश्वास दिलाने के बाद उन्होंने तीन बार में कुल 1.20 लाख बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन इसके बाद भी बीजा नहीं मिल सका। साथ ही आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। एसपी के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कप्तानगंज के महुवारी निवासी आस मोहम्मद की तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी वेदप्रकाश ने केन्या भेजने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये की डिमांड की। उसकी बातो पर विश्वास करके भेजे गए एकाउंट डिटेल में खाताधारक निर्मल दास के खाते में गत नौ जून को 40 हजार और 20 हजार कुल मिलाकर 60 रुपया ...