बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: -एएनडीपीजी कॉलेज बभनान में अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बभनान (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। किसान पीजी कॉलेज, बहराइच की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरमहाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, फाइनल मुकाबले में एलबीएस पीजी कॉलेज, गोण्डा की टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। मंगलवार को एएनडीपीजी कॉलेज, बभनान में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों की टीमों ने दमखम दिखाया।प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीके शुक्ल ने किया। पहले मुकाबले में एलबीएस पीजी कॉलेज, गोंडा ने एमएलके पीजी कॉलेज, बलरामपुर को हराया। दूसरे मुकाबले में केडीसी बहराइच ने नंदिनीनगर पीजी कॉलेज को शिकस्त दी। यह भी पढ़ें- Gonda News: वॉलीबॉल प...