बस्ती, अगस्त 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कुदरहा क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा देने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से छह किमी लंबी भूमिगत पाइपलाइन बिछाने की तैयारी है। परियोजना पूरी होने पर करीब एक dozen गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे करीब 460 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र सिंचित किया जा सकेगा। नलकूप खंड विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव में कुदरहा ब्लॉक के भिटिया, सेल्हरा, पिपरपती, विशुनपुरा समेत अन्य गांवों को योजना से जोड़ने की तैयारी है। प्रस्तावित पंप नहर की क्षमता करीब 15 क्यूसेक होगी। भूमिगत पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने से रिसाव और पानी की बर्बादी कम होने की उम्मीद है।

सिंचाई की कमियाँ अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में...