बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शहर के पुराना डाकखाना इलाके में कुत्ते को जलाने व धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी मोहल्ले की शीला गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 28 जून की शाम करीब सात बजे उनकी छत पर एक कुत्ता बैठा था। तभी विपक्षियों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। कुत्ते की आवाज सुनकर जब उनका लड़का बचाने गया तो विपक्षियों ने उसे भी पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की धमकी दी। साथ ही अपशब्द भी कहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कृष्णानन्द गुप्ता, मंशा देवी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...