Basti News: कुआनो नदी में छलांग लगाने वाले व्यापारी पुत्र का शव 36 घंटे बाद हुआ बरामद
बस्ती, सितम्बर 17 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के गौर थानाक्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी के आमा मनपुरवा में मंगलवार की रात कुआनो नदी के गटरा पुल में छलांग लगाने के बाद से लापता व्यापारी पुत्र का शव गुरुवार की सुबह बरामद कर लिया गया। शव को गौर पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर ककरहवा घाट के पास से बरामद किया। शव घाट के किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर दो दिनों से घाट पर डटे परिजनों में भी शव मिलने के बाद कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गौर थानाक्षेत्र के आमा मानपुरवा निवासी श्यामानंद यादव, गिट्टी-मोरंग की दुकान चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा अमित यादव (23), मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक लेकर घर से निकला था। काफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.