Basti News: कुआनो उफान पर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
बस्ती, अक्टूबर 3 -- Basti News: बस्ती। कुआनो नदी लगातार उफान पर है। नदी का बढ़ता जलस्तर अब किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। विकास खंड गौर के दर्जनों गांवों के सिवान में पानी फैलने से धान, गन्ना और सब्जियों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। खेतों में कई दिनों से भरा पानी अब गांवों की ओर बढ़ने लगा है। इससे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत बढ़ती जा रही है। केन्द्रीय जल आयोग, चन्द्रदीप घाट गोण्डा के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे कुआनो नदी का जलस्तर 90.72 मीटर रिकॉर्ड किया गया। नदी का डेंजर लेवल 88.84 मीटर है। इस तरह नदी खतरे के निशान से 188 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: रातो नदी का जलस्तर थमा, परिगमा के निचले हिस्से में फैला बाढ़ का पानी आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर रुक-रुककर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से गौर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.